फेडरेशन आरडब्लूए सेक्टर 34 ने पूरे उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (21 जून 2025): शनिवार को गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी फेडरेशन आरडब्ल्यूए ऑफ़ सेक्टर-34 द्वारा पतंजलि योग समिति, भारतीय योग संस्थान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, माइक्रेट्स फाउंडेशन एवं मालाबार गोल्ड के सहयोग से सामुदायिक केंद्र सेक्टर 34 में 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025 बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया। सेक्टर निवासी महिलाएं, बड़े बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे सुबह 5.30 बजे सामुदायिक केंद्र सेक्टर 34 में पहुंच गए। आज के दिन योग करने के लिए सबका जोश देखते ही बनता था।

आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस बार की योग थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग पर कार्य करने के लिए उपस्थित निवासियों से अपील की उन्होंने योग शिक्षक कर्नल मनोज पांडेय का धन्यवाद करते हुए उपस्थित सभी निवासियों को अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय निकाल कर योग करने की आदत बनाने हेतु प्रेरित किया ।

इस दौरान आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेंद्र शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नोएडा से संघचालक दिनेश गोयल पतंजलि योग समिति से कर्नल मनोज पांडे भारतीय योग संस्थान से बिजेंद्र राजेश कुमार राय देवेंद्र कुमार कुलदीप मुंशी संजय नागी दीपाली पसारी के साथ लगभग 200 निवासियों ने योग दिवस पर एक साथ योग किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।