नोएडा में घर में घुसकर मारपीट करना पड़ा महंगा!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा (19 जून 2025): नोएडा में फेस-2 थाना क्षेत्र (Phase-2 Police Station) में एक घरेलू विवाद की खबर सामने आई है। जिसमें एक युवक अपने साथियों के साथ वादी के घर में घुसकर वादी और उसकी मां पर बेसबॉल बैट व लाठी-डंडों से टूट पड़ा। इस हमले में शामिल एक फरार आरोपी नमन उर्फ नंदू को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा पुलिस (Noida Police) ने न केवल आरोपी को दबोचा, बल्कि उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बेसबॉल का डंडा भी बरामद कर लिया है। ये वही हथियार है, जिससे पीड़ितों पर बर्बर हमला किया गया था।

थाना फेस-2 पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया नमन को मंगलवार सुबह मदरसन कंपनी के तिराहे से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी पुलिस की स्थानीय खुफिया तंत्र और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। नमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी और उसकी मां के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया था। मामले में पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि नंदू अब तक फरार चल रहा था, वही उसको भी गिरफ्तार किया। इस घटना में शामिल बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गैंग को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी में है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।