नोएडा: थाना फेस-2 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गैंग के तीन बदमाश को किया गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल!
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (19 दिसंबर, 2024): नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, 11 मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा और दो चाकू बरामद किए हैं।
18 दिसंबर 2024 को सेक्टर-82 कट भंगेल पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देख आरोपी तेज गति से भागने लगे। पीछा करने पर आरोपी सेक्टर-92 के पास सर्विस रोड पर मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को घायल कर गिरफ्तार कर लिया।

घायल बदमाश की पहचान रोशन (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने अन्य दो आरोपियों संतोष कुमार (22) और अभिषेक शर्मा (23) को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, 11 मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा और दो चाकू बरामद किए गए हैं।
तीनों आरोपी एनसीआर क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल से राहगीरों के मोबाइल छीनने और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। ये शातिर अपराधी पहले भी कई मामलों में शामिल रहे हैं और इनके खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद और अन्य स्थानों पर केस दर्ज हैं।
इस ऑपरेशन को थाना फेस-2 प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल तिवारी और उनकी टीम ने अंजाम दिया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।