अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को “योग संगम” कार्यक्रम

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा, (18 जून 2025): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर नोएडा एक ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। अर्ह ध्यान योग एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से, 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 50, नोएडा तथा विश्व जैन संगठन द्वारा संयुक्त रूप से “योग संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह भव्य कार्यक्रम 21 जून 2025 (शनिवार) को प्रातः 5:00 से 7:00 बजे तक शिवालिक पार्क (नोएडा हाट के सामने), सेक्टर 33ए, नोएडा में आयोजित होगा। इस आयोजन में अर्हं योग प्रणेता परम पूज्य 108 मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज का विशेष सान्निध्य प्राप्त होगा।

विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष के. के. जैन ने बताया कि यह आयोजन न केवल जैन समाज बल्कि विभिन्न समुदायों के योग प्रेमियों, साधकों और गणमान्य नागरिकों को एक साथ लाने का प्रयास है। आयोजन में सहभागियों को योग मैट और टी-शर्ट उपहार स्वरूप दिए जाएंगे।

नोएडा की सभी RWA से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने सेक्टरों में इस कार्यक्रम की सूचना फैलाएं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस “योग संगम” का हिस्सा बन सकें और स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित हो सकें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।