नोएडा में एसी ब्लास्ट से मचा हड़कंप! सेक्टर-36 के घर में लगी भीषण आग, सबकुछ खाक
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नोएडा, (18 जून 2025): नोएडा में AC में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सेक्टर-36 से सामने आया है, जहां बीती रात करीब 1 बजे एक मकान में AC ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई।
दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
गनीमत रही कि घर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें पास के कम्युनिटी सेंटर में अस्थाई रूप से शिफ्ट कराया गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।