स्वास्थ्य सेवाओं में भारत विश्व में सबसे आगे है: Dr. V P Singh । राष्ट्रचिंतना की 28वीं गोष्ठी का

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (15 जून 2025):‌ आज रविवार, 15 जून, को ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में स्थित कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग (Kailash Institute of Nursing) के सभागार में विकसित भारत-स्वास्थ्य सेवाएं (India-Health Services) विषय पर राष्ट्रचिंतना की 28वीं गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का विधिवत प्रारम्भ माँ भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रो विवेक कुमार ने गोष्ठी का संचालन किया तथा प्रारंभ में संस्कार के कार्यक्रम और सभी को प्राणायाम कराया।

मुख्य वक्ता डॉ. वी पी सिंह ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धा केवल अपने आप से ही होनी चाहिए। चिकित्सा सुधार कार्यक्रमों में स्वयं का ही सुधार करना पड़ेगा। आप अपने लक्ष्य स्वयं निर्धारित करते हैं। भारत में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं, संसाधन उपलब्ध हैं। समस्त अवयवों की असीम संभावनाएं हैं। विदेशी संस्थाएं आंकड़ों के खेल में उलझी और उलझाती हैं। अच्छी सोच, अच्छा शरीर, और अच्छी आत्मा, अच्छे स्वास्थ्य के कारक हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को लेने में संकोच ना करें। प्रारंभिक स्तर में व्याधि का निदान सस्ता, सरल व संभव है। आयुष्मान भारत कार्ड या स्वास्थ्य बीमा प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। राजकीय स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर अंकुश व सुधार नितांत आवश्यक है।

 

 

 

आगे डॉ. वी पी सिंह ने कहा कि युवाओं के लिए स्वरोजगार के अनेक साधन उपलब्ध हैं। दुर्गम या दुष्कर भौगोलिक क्षेत्र में ही चिंता के कारण हैं।‌ रोबोटिक सर्जरी की नई विद्या कृत्रिम बुद्धिमता पर आधारित हो सकती है, परन्तु चिकित्सक का महत्व कम नहीं होगा।‌आयु संबंधी व्याधि ना हो, इसके लिए व्यस्त रहें, लक्ष्य बना कर चलें। सामाजिक सरोकार बनाए रखें।

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संदीप गोयल ने अपने आशीर्वचन में कहा कि आपसी सहयोग से ही संस्थाएं राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा सुधार की और अग्रसर होंगी।

टेन न्यूज़ नेटवर्क फाउंडर गजानन माली ने कहा कि विकसित भारत के विजन के साथ अब नीति आयोग सुरक्षित भारत, स्वस्थ भारत और शिक्षित भारत के नए- नए आयाम स्थापित कर रहा है।

राष्ट्रचिंतना की उपाध्यक्षा डॉ आरती शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महासचिव डॉ नीरज कौशिक, राजेंद्र सोनी, विंग कमांडर आर एन शुक्ला, डॉ ए के सिंह, कौशल गुप्ता, भोला ठाकुर, महेंद्र उपाध्याय, अजय कुमार सिंह, संगीता वर्मा, संदीप सिंहा, डॉ मलिक, अरविंद साहू, इं रविन्द्र पाल सिंह, विवेक द्विवेदी, प्रवीण नायक, गजानन माली, एन सी शर्मा, डॉ बी के श्रीवास्तव, डॉ के के शर्मा, डॉ आर के पांडे, वी के श्रीवास्तव, मेघा, संगीता आदि प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।