“820 करोड़ सिर्फ जुबानी” – MCD नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग का सीएम रेखा गुप्ता पर बड़ा आरोप!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (13 जून, 2025): दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित MCD हेडक्वार्टर में प्रेस वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी से निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता ने 8 दिन पहले घोषणा की थी कि दिल्ली नगर निगम (MCD) के खाते में पहली किस्त के तौर पर 820 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि आज तक निगम को वह राशि नहीं मिली।

नारंग ने कहा, “यह बेहद शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री स्वयं ऐसी झूठी घोषणाएं कर रही हैं। कर्मचारियों की सैलरी अटक रही है और फंड का कोई अता-पता नहीं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जब-जब MCD में आती है, कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी बीजेपी कार्यकाल में सैलरी रोकी गई थी, और अब दोबारा वही हालात पैदा हो गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने सीएम रेखा गुप्ता से मांग की है कि वह अपनी घोषणा के अनुसार तुरंत 820 करोड़ की राशि MCD को दिलाएं और निगम का लंबित फंड जल्द जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों की तरह अब MCD में भी झूठे वादे बंद हों।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।