46 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ‘आश्रम पद्धति विद्यालय’ का जेवर विधायक ने किया निरीक्षण
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, (13 जून 2025): जेवर विधानसभा (Jewar Assembly) के ग्राम दयौरार में ग्रामीण शिक्षा के सुधार के लिए एक नवीन प्रयास के तहत ₹46 करोड़ की लागत से बनने वाला आश्रम पद्धति विद्यालय अब तीव्रता से आकार ले रहा है। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने निर्माणाधीन विद्यालय का निरीक्षण किया।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर बताया कि ग्राम दयौरार में नवनिर्मित आश्रम पद्धति विद्यालय बनेगा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव। विद्यालय का निर्माण ₹46 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है और यह पूरी तरह आवासीय होगा। यहां छात्रों को न केवल गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिलेगी बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, संस्कार, और तकनीकी शिक्षा की भी व्यवस्था होगी।
यह आश्रम पद्धति विद्यालय विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए वरदान साबित होगा। यहां शिक्षा के साथ-साथ आवास, भोजन, एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाएंगी।
स्थानीय जनता की प्रतिक्रिया
स्थानीय ग्रामीणों ने इस आश्रम पद्धति विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के बच्चों को अब अपने ही गांव में एक ऐसा शैक्षणिक संस्थान मिलेगा, जो उनके जीवन को दिशा देने में सक्षम होगा।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।