महिला मित्र द्वारा प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (12 जून 2025): ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली पुलिस ने एक युवक की आत्महत्या मामले में उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला की पहचान रूबी कुमारी के रूप में हुई है, जो संभल की रहने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुलंदशहर के सिकंद्राबाद निवासी नीलम रानी के 22 वर्षीय बेटे सचिन ने कासना स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था, जहां उसकी दोस्ती रूबी कुमारी से हुई थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन जल्द ही रूबी ने सचिन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि रूबी की प्रताड़ना से तंग आकर सचिन ने 21 मार्च को खेरली नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद से परिजन आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर 6 जून को मामला दर्ज किया गया था।

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद रूबी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। परिजनों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। इस मामले में पुलिस की संवेदनशीलता और कार्रवाई की गति की प्रशंसा की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।