ग्रेटर नोएडा,(18 दिसंबर 2024): थाना दनकौर क्षेत्र के मकनपुर बांगर गांव में मंगलवार रात तेज बिजली के कारण एक घर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के वक्त घर में मौजूद परिवार ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग लगने की वजह से करीब एक लाख रुपये के कीमती सामान का नुकसान हुआ।
ग्रामीण बबलू भाटी के अनुसार, उनके पड़ोसी होशियार सिंह के घर में बिजली के तेज झटके के कारण फ्रिज और टीवी में अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से घर में रखे अन्य सामान को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान परिवार के सदस्य जान बचाने के लिए घर छोड़कर बाहर आ गए। घटना में घर का करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य समय रहते घर से बाहर निकल गए, जिससे किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
पीड़ित परिवार ने इस घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। परिवार का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण बिजली की अनियमितता से पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने मुआवजे की मांग करते हुए विभाग के अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई है।
ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मुआवजा नहीं दिया गया, तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों में घटना के बाद से बिजली विभाग के प्रति गहरा गुस्सा देखा जा रहा है। इस घटना ने बिजली आपूर्ति और सुरक्षा उपायों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे हादसों से बचने के लिए बिजली विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।