ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में लिफ्ट का बड़ा हादसा, 45 मिनट तक फंसे रहे 6 लोग

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10 जून, 2025): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सीनियर सिटीजन सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक परिवार के 6 लोग लिफ्ट में फंस गए। यह घटना 8 तारीख को सुबह साढ़े 3 बजे की है, जब परिवार के सदस्य वृंदावन से वापस आए थे और सेकंड फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट का सहारा लिया।

लिफ्ट अचानक से ओवरलोड हो गई और वहीं रुक गई, जिससे परिवार के सदस्य घबरा गए। लिफ्ट के अंदर अलार्म बटन काम नहीं करने के कारण उन्होंने 112 पर कॉल कर मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोहे की रोड से लिफ्ट का दरवाजा खोला और 45 मिनट तक फंसे रहे 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पीड़ित परिवार ने पुलिस की तत्परता की प्रशंसा की और कहा कि अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। यह घटना बीटा 2 थाना क्षेत्र की सीनियर सिटीजन सोसाइटी में हुई, जहां पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।