डिजिटल क्रांति: गौतम बुद्ध नगर में ई-ऑफिस प्रणाली का क्रियान्वयन, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (10 जून, 2025): गौतम बुद्ध नगर जिले में शासकीय कार्यों को पेपरलेस बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली को शत-प्रतिशत लागू करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में सभी कार्यालयों की कार्यशैली को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की आवश्यकता है। ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से सभी विभागों में पत्राचार कार्य केवल डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे को ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कार्यालय में इस प्रणाली को लागू करने में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित विभागाध्यक्ष का वेतन रोका जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली के लागू होने से सरकारी कार्य अधिक पारदर्शी, त्वरित और पेपरलेस बनेंगे, जिससे शासन की कार्यक्षमता में गुणात्मक सुधार संभव होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।