दनकौर के इंटर कॉलेज में जेवर विधायक और यमुना प्राधिकरण सीईओ ने रखी पुस्तकालय‌ की नींव

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10 जून 2025): शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए आज दनकौर स्थित किसान आदर्श इंटर कॉलेज में आधुनिक पुस्तकालय की नींव रखी गई है। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

जानकारी के लिए बता दें कि इस पुस्तकालय का नाम ‘महाकवि कालिदास पुस्तकालय’ रखा गया है, यह करीब 35 लाख रुपये की लागत से बनने जा रही है। जो न केवल विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराएगा, बल्कि एक सांस्कृतिक और साहित्यिक पहचान भी प्रदान करेगा।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षा से ही समाज की दिशा तय होती है। विद्यालयों में पुस्तकालयों की स्थापना से बच्चों में नई सोच विकसित होती है और जागरूकता का विस्तार होता है।” उन्होंने यह भी कहा कि महाकवि कालिदास का नाम इस पुस्तकालय को साहित्यिक चेतना से जोड़ता है, जो छात्रों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने का काम करेगा।

यमुना प्राधिकरण डॉ. अरुणवीर सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रेरणादायक माहौल प्रदान करने में सहायक होंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राधिकरण शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में हरसंभव सहयोग करेगा।

इस पुस्तकालय में आधुनिक सुविधाएं, डिजिटल संसाधन, विभिन्न विषयों की पुस्तकें और अध्ययन के लिए शांत वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके निर्माण से दनकौर और आस-पास के विद्यार्थियों को एक नई शैक्षिक दिशा मिलने की उम्मीद है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।