नई दिल्ली (06 जून 2025): केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक समुदायों की संपत्तियों के पारदर्शी प्रबंधन के उद्देश्य से ‘उम्मीद’ नामक वक्फ पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल की शुरुआत केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन की मौजूदगी में की गई। यह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म वक्फ से जुड़ी संपत्तियों की निगरानी, प्रबंधन और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए विकसित किया गया है। सरकार ने निर्देश दिया है कि अगले छह महीनों में देशभर की सभी वक्फ संपत्तियों का इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जाएगा, जिससे अवैध कब्जों और अनियमितताओं पर लगाम लगाई जा सके।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मुसलमान समुदाय को बधाई देते हुए कहा कि आजादी के बाद वक्फ व्यवस्था में किया गया यह एक ऐतिहासिक सुधार है। उन्होंने कहा कि ‘उम्मीद’ पोर्टल न केवल एक तकनीकी पहल है, बल्कि यह न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक ठोस प्रयास भी है। वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित कर पाना लंबे समय से एक चुनौती रहा है, और यह पोर्टल इस दिशा में एक ठोस समाधान प्रदान करेगा। इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि वक्फ संपत्तियों का लाभ सही मायनों में जरूरतमंदों तक पहुंचे।
किरण रिजिजू ने कहा कि यह पहल लाखों लोगों की जिंदगी को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी और करोड़ों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने वक्फ कानूनों को मजबूत करने और धार्मिक संपत्तियों के संरक्षण की दिशा में इसे एक निर्णायक कदम बताया। जॉर्ज कुरियन ने भी वक्फ बोर्डों से अपील की कि वे इस डिजिटल परिवर्तन को जल्द से जल्द अपनाएं और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करें। सरकार को उम्मीद है कि ‘उम्मीद’ पोर्टल अल्पसंख्यक समुदायों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुधारने में एक नई दिशा प्रदान करेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।