ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: सेक्टर-113 पुलिस ने 8 आरोपी दबोचे

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (05 जून, 2025): सेक्टर-113 थाना पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का खुलासा करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह IPL, क्रिकेट के अन्य प्रारूपों और ऑनलाइन कैसीनो में megainplay.in वेबसाइट के जरिए सट्टेबाजी कर रहा था। आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 28 एटीएम कार्ड, 25 सिम, 2 पासबुक, 2 चेकबुक और एक रजिस्टर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।

पुलिस ने इन आरोपियों को सेक्टर-75 स्थित फ्यूटेक गेटवे टावर ए-2 से गिरफ्तार किया। आरोपी सोशल मीडिया, फेसबुक और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को जाल में फंसाते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अशोक (जोधपुर), सचिन पाल, प्रवीण कटिहार, शिवम कटिहार (कानपुर), सोनू मुखिया, सरोज कुमार (बिहार), अमित कुमार (दिल्ली) और विष्णु राठौड़ (अजमेर) शामिल हैं। ये सभी नोएडा में एक ही लोकेशन पर रहकर यह गैरकानूनी धंधा चला रहे थे।

गिरोह के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में भारतीय दंड संहिता, IT एक्ट और सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साथ ही इनके बैंक खाते पर देश के कई राज्यों में दर्ज साइबर अपराधों की रिपोर्टें भी पाई गई हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।