दिल्ली में कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए शिक्षा निदेशालय का बड़ा आदेश, हाइब्रिड मोड में संचालित हो कक्षाएं

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (17 दिसंबर 2024): दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसमें सभी स्कूलों को कक्षा पांचवी तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता के बिगड़ने के कारण उठाया गया है।

निदेशालय द्वारा जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया है कि वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा के बाद, सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी और अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा पांचवी तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में कक्षाएं चलेंगी। इस व्यवस्था के तहत, जहां ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करना संभव हो, वहां छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा दी जाएगी, जबकि जिन स्थानों पर आवश्यकता हो, वहां भौतिक कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।

सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि सभी स्कूल प्रमुखों को यह सूचना तुरंत छात्रों के अभिभावकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। यह हाइब्रिड मोड व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी, ताकि छात्रों की शिक्षा में कोई विघ्न न आए और वायु प्रदूषण के प्रभाव से उनका स्वास्थ्य प्रभावित न हो।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।