DPS ग्रेटर नोएडा के छात्रों का JEE Advanced 2025 में जलवा, 14 छात्रों ने मारी बाजी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (02 जून 2025): दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए जेईई एडवांस 2025 (JEE Advanced 2025) परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विद्यालय के कुल 14 छात्रों ने जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त कर देश की प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया है।

सफलता का श्रेय मेहनत और मार्गदर्शन को

डीपीएस ग्रेटर नोएडा की प्रिंसिपल सीमा रॉय ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे छात्रों ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और सटीक मार्गदर्शन के साथ कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता। यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

जेईई एडवांस 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 छात्रों के नाम हर्षवर्धन मिश्रा, अरिहंत कुमार सिंह, दक्ष भारद्वाज, कुशाग्र गौतम, भव्या आत्री, शौर्य गोयल, प्रमोध श्रीनिवासन, गौर्वी गुप्ता, वाची दुबे, आरव शर्मा, अनुराग साहा, संचित मिश्रा, भाविन सचदेवा, आर्यन सिंह है। छात्रों ने इस सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, नियमित अभ्यास, और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और अन्य विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा लेने की सलाह दी है।

विद्यालय को जैसे ही परिणामों की जानकारी प्राप्त हुई, परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। छात्र, शिक्षक और अभिभावक सभी इस बड़ी उपलब्धि पर गर्वित नजर आए।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।