ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़कों का रीसर्फेसिंग का कार्य पूरा | ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (03 जून 2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर-1 में लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी आंतरिक सड़कों का रीसर्फेसिंग कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह जानकारी प्राधिकरण ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को अब जर्जर सड़कों से निजात मिली है और आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक सहज और सुरक्षित हो गया है। प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य को तय मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप अंजाम दिया गया है।
स्थानीय निवासियों ने जताया संतोष
सेक्टर-1 में रहने वाले निवासियों ने प्राधिकरण के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़कें टूट-फूट का शिकार थीं, जिससे न सिर्फ रोज़मर्रा की आवाजाही प्रभावित होती थी, बल्कि बारिश के मौसम में जलभराव और कीचड़ जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती थीं। अब नए सड़कों के निर्माण से उन्हें काफी राहत मिली है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।