सीएम रेखा गुप्ता ने किया था झुग्गियां न टूटने का वादा, 24 घंटे में 800 झुग्गियां कर दी गईं तबाह!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (02 जून, 2025): दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 31 मई को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि “दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं टूटने दी जाएगी”, लेकिन महज 24 घंटे बाद 1 जून को मद्रासी कैंप में 800 झुग्गियों को बुलडोजर से तबाह कर दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं ने “जहां झुग्गी वहीं मकान” का वादा किया और पैंफलेट बांटे, लेकिन अब उन्हीं गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। भारद्वाज ने इसे “गरीबों के साथ चीटिंग” और “झुग्गी प्रवास का नाटक” बताया।
आगे भारद्वाज ने कहा कि, उन्होंने वजीरपुर इंडस्ट्रियल कैंप में भी बुलडोज़र की तैयारी की बात कही और बड़े यूट्यूब चैनलों से अपील की कि वे जाकर वहां के लोगों की व्यथा को दिखाएं। “इतनी बेदर्दी और इतनी कड़ी धूप में आप उनके ऊपर से छत छीन रहे हैं, ये अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है”।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।