ग्राम पतवाड़ी में सीवर लाइन का कार्य प्रगति पर, निवासियों को राहत | ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (02 जून 2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा ग्राम पतवाड़ी से 18 मीटर रोड तक लगभग 600 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बताया है कि अब तक इस परियोजना का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, और शेष हिस्से को आगामी सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।
इस सीवर लाइन के निर्माण से क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था पहले से अधिक सक्षम और सुचारु हो सकेगी। विशेषकर बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी की समस्याओं से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य ग्रेटर नोएडा को एक सुव्यवस्थित और स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में चल रहे बुनियादी ढांचा विकास अभियानों का हिस्सा है। प्राधिकरण ने यह भी आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने कार्य की गति और पारदर्शिता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि सीवरेज प्रणाली के सुदृढ़ होने से जीवन स्तर में सुधार आएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।