गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने एक दिन में काटे 7 हजार से अधिक चालान, 35 वाहन सीज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (28 मई 2025): गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने 27 मई को सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम कसने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। जिसमें एक ही दिन में 7,000 से अधिक चालान और 35 वाहन सीज किए।

अभियान के दौरान कुल 7052 ई-चालान जारी किए गए, जिनमें 3437 मैनुअल चालान और ISTMS (इंटीग्रेटेड स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) कैमरों की मदद से 3615 वाहनों के चालान शामिल हैं। इसके साथ ही 35 वाहनों को सीज भी किया गया।

बिना हेलमेट चलने पर गाड़ी चलाने वाले 2719 ई-चालान
131 चालान दोषपूर्ण नंबर प्लेट वालों के, 127 चालान
लेंन में अचानक बदलाव वालों के और 456 चालान
विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालो के हुए।

ट्रैफिक पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें, और ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह से पालन करें। नियमों की अनदेखी न केवल स्वयं के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा हो सकती है।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि सड़क पर चलने वाले नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।