ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लॉन्च की 40 नए औद्योगिक भूखंड, निवेश की बहार और बंपर रोजगार
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (28 मई 2025): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 40 औद्योगिक भूखंडों की योजना 26 मई से लांच कर दी है। स्कीम की पूरी जानकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इन 40 भूखंडों के आवंटन से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को रिजर्व प्राइस से भी करीब 400 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। इन औद्योगिक भूखंडों का आवंटन ऑक्शन के जरिए होगा। इनका आवंटन होने से 800 करोड़ रुपये का निवेश होने और 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर औद्योगिक विभाग ने 40 भूखंडों की योजना लांच कर दी है। इस योजना के जरिए लगभग 40 एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी।
प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि ये 40 भूखंड ईकोटेक-11, उद्योग केंद्र एक्सटेंशन-01 ईकोटेक-3, ईकोटेक-6, सेक्टर ईकोटेक वन एक्सटेंशन, ईकोटेक वन एक्सटेंशन वन, उद्योग विहार एक्सटेंशन ईकोटेक-2 में स्थित हैं। ये भूखंड 627 वर्ग मीटर से लेकर 8000 वर्ग मीटर तक हैं। सोमवार से ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in और वेब पोर्टल gnida.etender.sbi पर ब्रोशर उपलब्ध हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 जून 2025 है। ऑक्शन की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट से भी इसका लिंक दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक निवेश के केंद्र के रूप में उभरा है। उद्यमियों की मांग व जरूरत को देखते हुए स्कीम लांच कर दी गई है। तय समयसीमा में प्लॉट पर पजेशन दे दिए जाएंगे। इससे निवेश के साथ ही हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।