भू- माफियाओं के खिलाफ सख्त एक्शन, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

गौतम बुद्ध नगर (27 मई 2025) – भू-माफियाओं के खिलाफ यूपी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को अमल में लाते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की अहम बैठक में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच भूमाफियाओं की पहचान की है।

इनमें राजस्थान, हरियाणा और गौतमबुद्ध नगर के संगठित गिरोह शामिल हैं, जो योजनाबद्ध तरीके से जमीनों की अवैध बिक्री और कब्जा कर अवैध धन अर्जन में लिप्त थे। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन चिन्हित भू-माफियाओं पर अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

बैठक में ADM प्रशासन मंगलेश दुबे, ADM वित्त अतुल कुमार, SDM जेवर अभय सिंह, SDM दादरी अनुज नेहरा, SDM सदर चारुल यादव और नगर मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्र समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।




प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।