नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की पहली बैठक: रेखा गुप्ता और वीरेंद्र सचदेवा ने दिए विकास और संगठन विस्तार के मंत्र
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली, (27 मई 2025) — दिल्ली भाजपा के 14 नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की पहली बैठक आज प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की और इसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा सह प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर, संगठन महामंत्री पवन राणा और महामंत्री विष्णु मित्तल ने संबोधित किया।
बैठक में नेताओं ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों और राज्य परिषद के 105 सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और मोदी के विकसित भारत के विज़न को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने 100 दिन के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां साझा करते हुए जिलाध्यक्षों से विकास के लिए सुझाव मांगे।
वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि इस सप्ताह मोदी सरकार के 11 वर्ष और रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं, जो दोनों ही संगठन और सेवा के नए पड़ाव हैं। उन्होंने आगामी “संकल्प से सिद्धि” अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि जिला से मंडल स्तर तक कार्यक्रमों को लेकर पहुंचना होगा।
बैठक में सभी 14 जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे और संगठन के अगले लक्ष्यों पर चर्चा हुई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।