न्यू नोएडा का सपना अवैध निर्माणों की भेंट चढ़ने की कगार पर, प्रशासन की चुप्पी से बढ़ा संकट
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (16 दिसंबर 2024): न्यू नोएडा, जिसे एक योजनाबद्ध और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने का सपना देखा गया था, अब तेजी से बढ़ रहे अवैध निर्माणों की वजह से गंभीर संकट में है। क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों, फैक्ट्रियों और वेयरहाउसों का निर्माण न केवल मास्टर प्लान को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि शहर की मूल संरचना और सौंदर्य को भी विकृत कर रहा है। बैरंगपुर, कोट बीलअकबरपुर, खदेड़ा और सावली जैसे गांवों में कॉलोनाइजर्स द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण किया जा रहा है। इनमें से कई गतिविधियों को राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त होने की खबरें हैं।
स्थानीय कॉलोनाइजर्स जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर अवैध विला, फैक्ट्रियां और वेयरहाउस के लिए बेच रहे हैं। यह गतिविधियां मास्टर प्लान के विरुद्ध हैं और न्यू नोएडा की मूल परिकल्पना को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रही हैं। हालांकि, सबसे चिंता का विषय नोएडा प्राधिकरण और प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई ठोस कार्रवाई का न होना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते इन अवैध निर्माणों पर रोक नहीं लगाई गई, तो न्यू नोएडा का विकास केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएगा।
यह स्थिति न केवल शहर के विकास को बाधित कर रही है, बल्कि पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर भी दबाव बढ़ा रही है। न्यू नोएडा के मास्टर प्लान को बचाने के लिए प्रशासन को तुरंत कड़े कदम उठाने होंगे। अवैध कॉलोनाइजर्स और निर्माणकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है। अगर इस मुद्दे को नजरअंदाज किया गया, तो न्यू नोएडा का सपना हमेशा के लिए धूमिल हो सकता है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल’ को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।