अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सोनाली सिंह को गौतमबुद्ध नगर डीएम ने किया सम्मानित
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (26 मई 2025): अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सोनाली सिंह को हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने 2,10,000 का चेक भेंट कर सम्मानित किया, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दीं।
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि “राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली सोनाली सिंह को 2.10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल उनकी उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा भी है। सोनाली सिंह की इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों और नागरिकों ने भी हर्ष जताया और उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।
यह सम्मान जिला प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।