प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को गौतमबुद्ध नगर के जनप्रतिनिधियों ने सुना
टेन न्यूज़ नेटवर्क
गौतमबुद्ध नगर (25 मई 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण का प्रसारण को आज रविवार, 25 मई को गौतमबुद्ध नगर जिले के विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक सुना। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में उठाए गए मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे राष्ट्रहित में जागरूकता फैलाने वाला संवाद बताया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा सेक्टर-62 के रजत विहार में स्थानीय निवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ “मन की बात” सुनी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि, “आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।”
वहीं, नोएडा विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर-93 स्थित एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट में बूथ संख्या 699 के नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना और इसे प्रधानमंत्री मोदी की जनसंवाद शैली का एक सशक्त उदाहरण बताया।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ “मन की बात” कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने इसे राष्ट्रनिर्माण की दिशा में जन-प्रेरणा देने वाला संवाद बताया।

गौतमबुद्ध नगर बीजेपी जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने ग्राम दयानतपुर (बूथ संख्या 284) पर ग्रामीणों के साथ “मन की बात” सुनी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत की आतंकवाद विरोधी दृढ़ नीति पर चर्चा की, साथ ही पर्यटन, वाइल्डलाइफ संरक्षण और योग जैसे विषयों पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम केवल संवाद नहीं, बल्कि देश को जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में एक आंदोलन है। योग न केवल स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि मानसिक और आत्मिक संतुलन का भी आधार है।”
इस तरह, “मन की बात” के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर देशवासियों को राष्ट्रनिर्माण, संस्कृति संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की ओर प्रेरित किया, जिसकी गूंज गौतमबुद्ध नगर में भी स्पष्ट रूप से सुनाई दी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।