1857 के अमर बलिदानियों को नमन: ओमप्रकाश राजभर और डॉ. महेश शर्मा ने किया शहीद स्मृति शिलालेख का लोकार्पण
टेन न्यूज नेटवर्क
गौतम बुद्ध नगर (24 मई 2025): गौतम बुद्ध नगर के जिला पंचायत परिसर में आजादी की पहली क्रांति में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए ऐतिहासिक क्षण साक्षी बना, जब उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर और सांसद डॉ. महेश शर्मा ने शहीद स्मृति शिलालेख का लोकार्पण किया।

यह आयोजन मिशन सिंदूर के तहत तिरंगा यात्रा की प्रेरणा से जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिला पंचायत सदस्य देव भाटी समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
1857 की क्रांति में दादरी रियासत की भूमिका पर हुआ विस्तृत विमर्श
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, “गौतम बुद्ध नगर की धरती वह पुण्य भूमि है जहां 1857 की क्रांति की ज्वाला गांव-गांव फैली और दादरी रियासत ने अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी।” उन्होंने राव रोशन सिंह और उनके परिजनों समेत 84 शहीदों का स्मरण किया, जिन्हें काला आम (बुलंदशहर) में फांसी दी गई थी।

शहीदों की गाथा अब शिलालेख पर अमर
शिलालेख पर उन वीर सपूतों के नाम अंकित किए गए हैं जिन्होंने आजादी की पहली लड़ाई में अपने प्राण न्यौछावर किए। यह पहल नई पीढ़ी को देशभक्ति, बलिदान और ऐतिहासिक चेतना से जोड़ने का माध्यम बनेगी।
कार्यक्रम की सफलता के पीछे अपर मुख्य अधिकारी प्रियंका चतुर्वेदी, अभियंता अमर सिंह, अवर अभियंता ऋतुनम, प्रशासनिक अधिकारी जयकुमार भाटी समेत समस्त टीम के प्रयासों की सराहना अतिथियों द्वारा की गई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।