जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने दी रानी अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धांजलि
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (24 मई 2025): जेवर विधानसभा के ग्राम तिरथली में आज शनिवार को पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर त्रिशताब्दी स्मृति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने रानी अहिल्याबाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन व कार्यों को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, “रानी अहिल्याबाई न केवल एक न्यायप्रिय और कुशल शासिका थीं, बल्कि वे भारतीय संस्कृति, धर्म और लोककल्याण की सशक्त प्रतीक भी थीं। उनका जीवन आज भी हर देशवासी के लिए प्रेरणा है। आगे उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने देशभर में कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण कराया, जिनमें काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर, गंगा घाट सहित अनेक तीर्थस्थल शामिल हैं। साथ ही, उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता, धर्मनिरपेक्षता और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन दिया।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे ‘नए भारत’ की परिकल्पना का उल्लेख करते हुए कहा कि “ऐसे समय में रानी अहिल्याबाई जैसे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने सभी नागरिकों से समाजसेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
साथ ही जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह भदौरिया तिरथली-नगला हांडा मार्ग का नामकरण रानी अहिल्याबाई होलकर के नाम से शुभारंभ किया। यह ग्राम तिरथली से नगला हांडा तक बनने वाले मार्ग है और 14 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है।
शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा, “रानी अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शख्सियत थीं, जिन्होंने अपने शासन में धर्म, संस्कृति और लोककल्याण की मिसाल कायम की। उनके नाम से मार्ग का नामकरण एक पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ने का प्रयास है।
ग्राम तिरथली और नगला हांडा के निवासियों को लंबे समय से इस सड़क की आवश्यकता थी। अब यह मार्ग न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि यह रानी अहिल्याबाई की स्मृति में विकास का प्रतीक भी बनेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।