एनसीसी शिविर का पांचवा दिन जोश और अनुशासन के साथ संपन्न

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (24 मई 2025): ग्रेटर नोएडा 31 उ० प्र० कन्या वाहिनी एनसीसी० का दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-124, एपीजे स्कूल, नोएडा में आयोजन किया जा रहा है, जिसमे 600 एन०सी०सी० कैडिट प्रतिभाग कर रहे है।

पंचम दिवस शनिवार 24 मई 2025 प्रातः काल योगा एवं पीटी के साथ प्रारम्भ हुआ उसके उपरान्त प्रतिभागी एनसीसी कैडिटों को शिविर में शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, हथियार की जानकारी, मेप रीडिंग, फील्ड काफट, टेंट पिचिंग, सिमुलेटर फायरिंग, फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया एवं प्रतियोगी भावनाओं को विकसित करने के लिये समूह गान, समूह नृत्य एवं गेम्स परेड में बालीवाल प्रतियोगिताओं को भी कराया गया। शिविर का पंचम दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

एपीजे स्कूल, नोएडा में आयोजित सीएटीसी-124 में एनसीसी कैडिटस के लिऊ अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमे खाद्य सुरक्षा और मानक के सम्बंध में एफएसएसएआई के अधिकारी सैयद अब्दुला द्वारा कैडिटो को खाद्य सुरक्षा एवं मानको के लाभों की जानकारी देते हुए निरोगी जीवन जीने की कला के विषय में जागरूक किया।

इस अवसर पर शिविर में ग्रुप मुख्यालय गाजियाबाद के कर्नल आमोद चादना, प्रशिक्षण अधिकारी के साथ कैम्प कमाडेंट कर्नल संजय सूद, डिप्टी कैम्प कमांडेट मेजर प्रतिमा नागर, वाहिनी के सूबेदार मेजर याकूब खान एवं विभिन्न विद्यालयो के एनसीसी अधिकारीगण एवं 31 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एनसीसी ग्रेटर नोएडा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।