फ़िल्म अभिनेता उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर पहुंचे GL Bajaj कॉलेज

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (16 दिसंबर 2024): फिल्म अभिनेता उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर अपनी आने वाली फिल्म “वनवास” का प्रमोशन करने के लिए जीएल बजाज कॉलेज, ग्रेटर नोएडा पहुंचे। कार्यक्रम में उनकी टीम ने फिल्म की कहानी के बारे में बताया। फ़िल्म के गानों “लागा तुमसे मन,” “यादों के झरोखे से,” और “गीली माचिस” पर कलाकारों ने छात्रों के साथ मिलकर खूब डांस किया।

कलाकारों ने छात्रों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए उनकी पिछली फिल्मों को मिले प्यार का धन्यवाद किया और आग्रह किया कि वे उनकी इस नई फिल्म को भी उतना ही प्यार दें।
“वनवास” की कहानी एक दंपत्ति और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें जनरेशन गैप पर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है। इस फिल्म में नाना पाटेकर और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है, और यह अनिल शर्मा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म का टाइटल सॉन्ग “बंधन” जिसे श्रेया घोषाल और सोनू निगम ने गाया है, पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुका है।

कॉलेज के सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल ने उत्कर्ष और सिमरत का स्वागत पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंटकर किया और उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए मनोरंजक था बल्कि उन्हें फिल्म निर्माण और उसके संदेश के बारे में जानने का भी अवसर मिला।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल’ को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।