नई दिल्ली (16 दिसंबर, 2024): दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर झुग्गी झोपड़ी वालों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी झुग्गीवालों को अछूत मानती है और उन्हें समाज से छिपाने का काम करती है।
आतिशी ने कहा, “कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूसा इंस्टीट्यूट के दौरे पर गए थे। इस दौरान केंद्र सरकार ने रास्ते में पड़ने वाली झुग्गियों को कपड़े से ढक दिया। इससे पहले भी G-20 के दौरान झुग्गियों को ढक कर वहां पुलिस तैनात की गई थी।”
आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे झुग्गियों में जाकर सिर्फ दिखावा करते हैं। उन्होंने कहा, “बीजेपी वाले पहले झुग्गी में जाते हैं और बाद में उन्हीं झुग्गियों पर बुलडोजर चलवाते हैं। वे झुग्गी में जाकर लोगों के नाम और नंबर लेकर उनका वोट काट देते हैं। झुग्गीवाले भाई-बहन बीजेपी से सचेत रहें।”
उन्होंने कहा कि बीजेपी झुग्गीवालों को कपड़े और पैसे देकर उनकी समस्याओं को हल करने का दावा करती है, लेकिन यह उनके जीवन के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा, “आपका जीवन अरविंद केजरीवाल की फ्री बिजली-पानी, मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई और महिलाओं को ₹2100 देने की योजनाओं से चलेगा।”
मुख्यमंत्री ने झुग्गीवासियों से अपील की कि वे बीजेपी के झूठे वादों से बचें और अपनी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जागरूक बनें।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल’ को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।