ग्रेटर नोएडा (23 मई 2025): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत छह पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। कमिश्नरेट प्रशासन ने यह निर्णय कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है।
स्थानांतरण आदेश के अनुसार:
1. डा. प्रवीन रंजन सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
2. मनीषा सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त, महिला सुरक्षा तथा अपर पुलिस उपायुक्त, साइबर सेल का कार्यभार सौंपा गया है।
3.अजीत कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय, नोएडा के पद पर नियुक्त किया गया है।
4. विवेक रंजन राय से सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय, नोएडा का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है, वे वर्तमान में साइबर सेल में कार्यरत हैं।
5. हेमन्त उपाध्याय को सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम, सेंट्रल नोएडा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
6. राजीव कुमार गुप्ता को सहायक पुलिस आयुक्त, मुख्यालय/आंकिक एवं साइबर द्वितीय का कार्यभार सौंपा गया है।
इस फेरबदल को पुलिस कमिश्नरेट की आंतरिक संरचना को अधिक प्रभावशाली और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।