ग्रेटर नोएडा (22 मई 2025): दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्रों में दर्ज किया गया, जहां कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली आपूर्ति बाधित हुई और भवनों को नुकसान पहुंचा।
ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन-3 सेक्टर स्थित मिग्सन अल्टीमो हाउसिंग सोसायटी में तूफान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज हवाओं के चलते एक भारी ग्रिल अचानक गिर गई, जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रिल गिरने की यह घटना रात के समय हुई, जब बारिश और हवा दोनों का असर तेज था। वहीं उसका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ग्रिल पर्याप्त रूप से सुरक्षित नहीं थी, जिस कारण यह तेज हवा में गिर गई।
स्थानीय निवासी इस हादसे को सोसायटी प्रबंधन की लापरवाही बता रहे हैं और उनका कहना है कि सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।