15 लाख करोड़ के लोन माफ कर सकते हैं ये लोग, लेकिन स्कूल सुधारने के पैसे नहीं: केजरीवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (16 दिसंबर, 2024): दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़े कॉर्पोरेट और कंपनियों के 15 लाख करोड़ रुपए के लोन माफ कर दिए, लेकिन सरकारी स्कूलों को ठीक करने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं।

केजरीवाल ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका मॉडल ऑफ गवर्नेंस केवल अमीरों को फायदा पहुंचाने पर केंद्रित है। उन्होंने “ट्रिकल-डाउन थ्योरी” को भ्रष्टाचार का आधुनिक नाम बताया और कहा कि इसका इस्तेमाल अमीरों को लाभ देने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार बड़े कॉर्पोरेट को टैक्स में छूट देती है और उनके लोन माफ करती है। बदले में वही कंपनियां सरकार को डोनेशन देती हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में करीब 1 लाख करोड़ रुपए की टैक्स छूट दी गई, लेकिन जब जनता के बुनियादी मुद्दों, जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च करने की बात आती है, तो सरकार पैसे की कमी का बहाना बनाती है।

केजरीवाल ने कहा कि अगर सरकार चाहती तो इन पैसों का इस्तेमाल जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में किया जा सकता था। लेकिन ऐसा न करके सरकार सिर्फ अमीरों को और अमीर बनाने में लगी हुई है।

उन्होंने केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जनता को जागरूक होना होगा ताकि ऐसे मुद्दों को दबने से बचाया जा सके।।

 


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल’ को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।