रेल मंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर में रेलवे सुविधाएं बढ़ाने पर जोर
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (21 मई 2025): पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा ने मंगलवार को केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस अवसर पर खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित खुर्जा और दादरी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।
सांसद डॉ महेश शर्मा ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से साझा किए गए संदेश में बताया कि इस भेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में किए गए विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने 24 मार्च 2025 को रेल मंत्रालय को सौंपे गए, ज्ञापन का उल्लेख करते हुए खुर्जा और दादरी विधानसभा क्षेत्रों में रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया।

भेंट वार्ता के दौरान विशेष रूप से अयोध्या-दिल्ली ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन के खुर्जा स्टेशन पर स्टॉप को स्वीकृति मिलने पर भी धन्यवाद व्यक्त किया गया। यह निर्णय क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्यों से गौतमबुद्ध नगर में बुनियादी ढांचे और यातायात सुविधाओं का तेज़ी से विकास हो रहा है, जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को प्रत्यक्ष रूप से मिल रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।