गार्डन गलेरिया में बार रेस्टोरेंट्स पर छापा: बिना लाइसेंस शराब मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई!

टेन न्यूज नेटवर्क

गौतम बुद्ध नगर (17 मई, 2025): गौतम बुद्ध नगर में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगाम कसने के लिए आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम एक्शन मोड में है। शुक्रवार देर रात गार्डन गलेरिया स्थित इवेंट बार, वातावरण, बिग बॉयज, टॉय बॉय, डी मायर और लार्ड ऑफ ड्रिंक समेत कई बार-रेस्टोरेंट्स का औचक निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान सभी बार रेस्टोरेंट्स को मानकों के अनुरूप संचालित पाया गया, लेकिन बार संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि उनके परिसर में अन्य राज्यों की शराब या बिना लाइसेंस शराब पिलाते हुए पकड़े गए, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन व आबकारी आयुक्त के निर्देश पर, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में चलाई जा रही मुहिम का हिस्सा है। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में अवैध शराब पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।