दिल्ली एमसीडी में सियासी उलटफेर: AAP के 15 पार्षद बनाएंगे ‘थर्ड फ्रंट’, मुकेश गोयल होंगे अगुवा
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (17 मई, 2025): दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में बड़ा मोड़ आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के करीब 15 पार्षदों ने पार्टी से अलग होकर एक नए राजनीतिक फ्रंट के गठन का ऐलान कर दिया है। यह नया समूह ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से जाना जाएगा, जिसकी अगुवाई वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल करेंगे।
बीते महीने ही हुए एमसीडी चुनावों में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया और राजा इकबाल सिंह को नया मेयर चुना गया। मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को 133 वोट मिले जबकि कांग्रेस को मात्र आठ वोटों पर संतोष करना पड़ा। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव का बहिष्कार किया था।
अब 15 पार्षदों के इस फैसले ने एमसीडी में एक तीसरे मोर्चे की नींव रख दी है, जिससे राजधानी की राजनीति में नए समीकरण बनने तय हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह नया दल निगम की कार्यशैली में पारदर्शिता, जनसरोकार और स्थानीय विकास को प्राथमिकता देगा।
मुकेश गोयल ने संकेत दिए हैं कि यह थर्ड फ्रंट न तो बीजेपी के साथ होगा, न कांग्रेस या आप के एजेंडे पर चलेगा – बल्कि दिल्ली के आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान इसका मूल लक्ष्य होगा। आने वाले दिनों में यह नया मोर्चा नगर निगम की राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।