ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने की रोजा याकूबपुर के लीजबैक के प्रकरणों पर सुनवाई
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (17 मई 2025): किसानों के लीज बैक के प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सुनवाई जारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी गिरीश कुमार झा और ओएसडी राम नयन सिंह ने शुक्रवार को रोजा याकूबपूर के 57 प्रकरणों पर सुनवाई की। किसानों से साक्ष्य भी प्राप्त किए।
ओएसडी भूलेख गिरीश कुमार झा ने बताया कि किसानों की मांग पर लीज बैक के प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आबादी व्यवस्थापन के लिए बनी समिति सुनवाई कर रही है। सुनवाई 24 मार्च से शुरू हुई है। शेष गांवों की भी सुनवाई तय शेड्यूल के मुताबिक की जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।