संजय गांधी अस्पताल का दौरा कर सीएम रेखा गुप्ता ने दिए निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (17 मई 2025): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को संजय गांधी अस्पताल का दौरा किया और वर्षों से अधूरी पड़ी नई बिल्डिंग के निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल पर भारी दबाव है क्योंकि इसके आस-पास कोई बड़ा सरकारी अस्पताल नहीं है। सीएम ने कहा, “इस अधूरी बिल्डिंग को अब तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।” उन्होंने अस्पताल प्रशासन को भरोसा दिलाया कि स्टाफ, दवाइयों और बुनियादी ढांचे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि जब यह बिल्डिंग पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी, तो अस्पताल में बेड की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना है और हर नागरिक को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार अस्पतालों की सभी कमियों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने सीएम से मुलाकात कर अपनी समस्याएं भी साझा कीं, जिनका समाधान करने का आश्वासन उन्होंने दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।