दिल्ली में DSGMC ने आयोजित किया ‘करियर गाइडेंस और काउंसलिंग मेला 2025’, मंत्री आशीष सूद ने किया तारीफ
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (16 मई 2025): दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) द्वारा आज गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में ‘करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग मेला 2025’ का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा पास कर चुके छात्रों को आगे के करियर विकल्पों को समझाने और सही मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया गया।
इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने शिरकत की और आयोजन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज सेवा में DSGMC का योगदान अनुकरणीय है। यह करियर काउंसलिंग मेला बच्चों की दुविधाओं को दूर करने और उन्हें आत्मविश्वास के साथ भविष्य चुनने में सहायक होगा।” मंत्री सूद ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व की भी प्रशंसा की और कहा कि दिल्ली सरकार DSGMC के साथ मिलकर काम करेगी ताकि उनके स्कूलों के शिक्षकों की क्षमता का निर्माण किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि नए करियर विकल्पों के चलते छात्रों के सामने अब कई सवाल होते हैं और ऐसे मेलों के जरिए उन्हें बेहतर मार्गदर्शन मिल सकता है।
कार्यक्रम ऐसे समय में आयोजित हुआ है जब हाल ही में सीबीएसई बोर्ड के नतीजे जारी हुए हैं। 12वीं कक्षा में इस बार 88.39% छात्र पास हुए हैं, जिनमें 91% लड़कियों ने सफलता हासिल की है। वहीं 10वीं में 93.66% छात्र पास हुए, जिनमें लड़कियों का पास प्रतिशत 95% रहा।सीबीएसई के अनुसार, तिरुवनंतपुरम क्षेत्र ने 99.70% के साथ देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है, जबकि गुवाहाटी क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा है। इन आंकड़ों के बीच, DSGMC का यह काउंसलिंग मेला छात्रों के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है जो उन्हें उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सही कदम उठाने में मदद करेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।