दोस्त की मोहब्बत में पड़ा दखल तो मार डाला, किशोर की गला रेतकर हत्या, पांच गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (16 मई 2025): राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 18 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई, सिर्फ इसलिए क्योंकि उसने अपने दोस्त के प्रेम संबंध को लेकर सुलह कराने की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक मोहम्मद साद का शव 12 मई को निजामुद्दीन वेस्ट इलाके में एक नाले के पास मिला था। उसकी गर्दन पर गहरे घाव के निशान थे, जिससे साफ है कि उसे बेहद हिंसक तरीके से मारा गया। साउथईस्ट जिला के डीसीपी रवि सिंह ने बताया कि साद के खिलाफ पहले से कुछ आपराधिक मामले भी दर्ज थे।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 18 वर्षीय अल्तमाश मुख्य साजिशकर्ता है, जो बैटरी मरम्मत का काम करता है। अन्य आरोपी फैजान (22), एक रिक्शा चालक, दिलशाद (18), अबरार (18) और एक 17 वर्षीय नाबालिग हैं। फैजान के खिलाफ भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं और वह कोट मोहल्ला का रहने वाला है।

जांच में पता चला है कि यह हत्या साद के दोस्त अज़ीम और अल्तमाश की बहन ज़ारा के प्रेम संबंध को लेकर हुई। अल्तमाश इस रिश्ते के खिलाफ था और साद लगातार उसे समझाने की कोशिश कर रहा था कि वह इस रिश्ते को स्वीकार कर ले। पुलिस के अनुसार, यही दखल अल्तमाश को नागवार गुज़रा और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर साद की हत्या की योजना बनाई।पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग को किशोर न्याय अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है। यह मामला एक बार फिर राजधानी में युवाओं के बीच बढ़ती हिंसक प्रवृत्तियों और सम्मान के नाम पर की जाने वाली हत्याओं की गंभीर तस्वीर पेश करता है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।