दिल्ली में रोहिंग्या को बसाने पर सीएम आतिशी का केंद्र पर हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (15 दिसंबर 2024): दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिना किसी जानकारी और सहमति के बड़ी संख्या में अवैध रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली में बसा दिया गया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस मुद्दे पर पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है। आतिशी ने इसे दिल्ली के गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला करार दिया है।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के 17 अगस्त 2022 के एक पुराने ट्वीट का हवाला देते हुए दावा किया कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर रोहिंग्या शरणार्थियों को बक्करवाला स्थित ईडब्ल्यूएस (EWS) फ्लैट्स में बसाया है। ये फ्लैट्स विशेष रूप से दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों के लिए बनाए गए थे।
दिल्ली के संसाधनों पर बढ़ रहा दबाव
मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि इस कदम से दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर खतरा उत्पन्न हो सकता है और सीमित संसाधनों पर भारी दबाव पड़ेगा। उन्होंने इस फैसले को दिल्ली की जनता के अधिकारों के साथ अन्याय बताया।
मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल
आतिशी ने केंद्र सरकार से दो मुख्य मांगें रखी हैं:
1. बिना दिल्ली सरकार और जनता की अनुमति के किसी भी अवैध शरणार्थी को दिल्ली में न बसाया जाए।
2. केंद्र सरकार द्वारा बसाए गए सभी रोहिंग्या शरणार्थियों की सूची और उनके पते की जानकारी दिल्ली सरकार, उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस को साझा की जाए।
देश की सुरक्षा का सवाल
मुख्यमंत्री ने केंद्र से सवाल किया कि हजारों किलोमीटर दूर स्थित दिल्ली में अवैध प्रवासी आखिर कैसे पहुंचे? उन्होंने इसे देश की सुरक्षा और सीमाओं की विफलता का मामला बताया।
राजनीतिक टकराव तेज
आतिशी के बयान के बाद केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। यह मुद्दा दिल्ली और राष्ट्रीय राजनीति में हलचल का कारण बनता दिख रहा है। आने वाले दिनों में यह मामला और बड़ा विवाद खड़ा कर सकता है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल’ को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।