नई दिल्ली (13 मई, 2025): राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संबोधन पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को निराश किया, हालांकि आतंकवाद पर कुछ सकारात्मक बातें भी कहीं।
गहलोत ने कहा कि भारतीय सेना ने हमेशा शानदार काम किया है, चाहे वो 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की जंग हो या हाल के आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन। उन्होंने कहा कि उस समय इंदिरा गांधी पर भी दबाव था लेकिन उन्होंने झुकने की बजाय पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत-पाक मुद्दों में ठेकेदारी क्यों दी जा रही है? “सरकार की चुप्पी ट्रंप को क्रेडिट दिला रही है, जो सेना की मेहनत के साथ अन्याय है,” गहलोत ने कहा।
गहलोत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने कई अहम सवालों के जवाब नहीं दिए हैं, और जब तक सरकार स्पष्ट नहीं करती, तब तक कई बातें अधूरी और संदिग्ध बनी रहेंगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।