Operation Sindoor पर बोले राजनाथ-अमित शाह: “मोदी ने तय की सीमा, अब आतंक पर ही होगी बात”

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (12 मई, 2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने एक सुर में #OperationSindoor और भारत की आतंकवाद विरोधी नीति की जोरदार सराहना की है।

राजनाथ सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत की नीति को दुनिया के सामने दृढ़ता से रखा है। उनका भाषण भारत की भावना और सैन्य, कूटनीतिक तथा नैतिक बल का प्रतीक है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब पाकिस्तान से किसी भी संवाद की संभावना केवल आतंकवाद और पीओके तक सीमित होगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर को “आतंकवाद के ढांचे को नेस्तनाबूद करने वाली कार्रवाई” बताया और कहा, “मोदी जी ने भारत के दुश्मनों के लिए सीमा रेखा तय कर दी है। हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को कांपने पर मजबूर कर दिया है।”

दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए भारत की ‘ज़ीरो टॉलरेंस फॉर टेररिज़्म’ नीति को एक नई ऊंचाई देने की बात कही।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

 

टिप्पणियाँ बंद हैं।