ट्रंप overshadow कर गए मोदी का संबोधन: जयराम रमेश ने उठाए बड़े सवाल, PM से की सर्वदलीय बैठक की मांग
टेन न्यूज नेटवर्क नई दिल्ली (12 मई, 2025): कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के खुलासों के सामने फीका करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री ने ट्रंप की मध्यस्थता वाली टिप्पणी पर एक शब्द क्यों नहीं कहा।
“क्या भारत ने अमेरिका की मध्यस्थता स्वीकार कर ली है? क्या पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए भारत किसी तटस्थ स्थल पर राज़ी हो गया है? क्या अब भारत अमेरिकी दबाव में अपने बाज़ार खोल देगा?” — रमेश ने सिलसिलेवार सवाल पूछते हुए प्रधानमंत्री से जवाब मांगे।
उन्होंने कहा कि बीते बीस दिनों में प्रधानमंत्री ने जानबूझकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से विचार-विमर्श से परहेज़ किया है।
“अब वक्त है सतर्क कूटनीति और सामूहिक संकल्प का, सिर्फ एक-दो लाइनें बोलना काफी नहीं होगा,” रमेश ने दो टूक कहा।
उन्होंने भारत की सशस्त्र सेनाओं को नमन करते हुए कहा, “हम 100% उनके साथ हैं, लेकिन देश को गुमराह नहीं किया जा सकता — प्रधानमंत्री को जवाब देना ही होगा।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।