Operation Sindoor: अमेरिका की मध्यस्थता और सीजफायर को लेकर हमलावर हुए सचिन पायलट

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (11 मई, 2025): कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव और हालिया सीजफायर घोषणा को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने अमेरिका द्वारा सीजफायर की घोषणा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह भारत की संप्रभुता पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

पायलट ने कहा, “सीजफायर एक द्विपक्षीय मामला है, लेकिन पहली बार इतिहास में अमेरिका ने इसकी घोषणा की। इससे न सिर्फ भारत की कूटनीति कमजोर दिखती है, बल्कि कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाने की साजिश भी नजर आती है।”

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह संसद का विशेष सत्र बुलाकर 1994 के उस सर्वसम्मत प्रस्ताव को दोहराए जिसमें POK को भारत का अभिन्न हिस्सा माना गया था।

पायलट ने सेना के शौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा, “हमारी सेना ने पराक्रम दिखाया है, लेकिन अगर पाकिस्तान लगातार उल्लंघन कर रहा है तो सीजफायर की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं।”

उन्होंने पीएम मोदी से अपील की कि वे सर्वदलीय बैठक बुलाकर देश को भरोसे में लें और स्पष्ट करें कि क्या अमेरिका की मध्यस्थता सरकार की सहमति से हुई।

“तीसरे देश को हमारे मसलों में हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है,” पायलट ने दो टूक कहा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।