भारत- पाक सीमा पर तनाव घटाने की कोशिश में सऊदी अरब, शांति मिशन पर पहुंचे मंत्री अदेल- अल- जुबैर
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (10 मई, 2025): सऊदी अरब ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री और जलवायु दूत एच.ई. मिस्टर अदेल बिन अहमद अल-जुबैर ने 8-9 मई 2025 के बीच भारत और पाकिस्तान का दौरा किया। यह यात्रा सऊदी अरब नेतृत्व के निर्देशों पर की गई, जिसका उद्देश्य सैन्य टकराव को रोकना और बातचीत के ज़रिए सभी विवादों का समाधान निकालना है।
सऊदी अरब विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह दौरा क्षेत्रीय स्थिरता के लिए किंगडम के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। सऊदी अरब का मानना है कि बातचीत और कूटनीतिक चैनलों के ज़रिए ही टिकाऊ समाधान संभव हैं।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।