भारत बना आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक धर्मयुद्ध का नेतृत्वकर्ता: विनोद बंसल, VHP

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (08 मई, 2025): विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक तीखे X पोस्ट के ज़रिए भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को वैश्विक नेतृत्व के लिए नई दिशा बताया है। उन्होंने कहा कि भारत ने अब तक प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध विभीषिकाओं और महामारी से दुनिया को बचाया है, अब इस्लामिक जिहादी आतंकवाद के खात्मे का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।

बंसल ने पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि “या तो आतंकवाद छोड़ो या प्राण त्यागो।” उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सेना और उसके नेता आतंकियों के जनाजों में शरीक होकर यह प्रमाणित कर चुके हैं कि वहां का असली मजहब अब आतंकवाद बन चुका है।

उन्होंने कहा कि भारत ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने में पूरी दुनिया को टीके देकर ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश दिया और अब आतंकवाद रूपी महामारी से भी विश्व को मुक्ति दिलाने की ठानी है।

बंसल ने वैश्विक समुदाय से अपील की कि वे भारत के इस महाअभियान में साथ आएं और आतंकिस्तान की कमर तोड़ने में सहयोग करें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।