भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर की समीक्षा बैठक
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, (6 मई 2025): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में ज़िला कार्यालय, तिलपता गोलचक्कर पर आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करना और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि आगामी 10 मई को शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल भाईसाहब का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों को बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और बस्तियों में जाकर “वन नेशन, वन इलेक्शन” और “वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान” विषयों पर लोगों को जागरूक करें तथा पत्रक वितरण कर संगठन की नीतियों का प्रचार करें।
बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का कार्य करें। इस दौरान संगठनात्मक योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और सभी कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

बैठक में सुभाष भाटी, दीपक भारद्वाज, सुनील भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, कर्मवीर आर्य, अरुण प्रधान, रवि जिन्दल, पवन रावल, मनोज गर्ग, इन्द्र नागर, महेश शर्मा, अर्पित तिवारी, संजय भाटी, धीर राणा, पंकज रावल, पवन त्यागी, रामकुमार नागर, ओमकार भाटी, अनीता गौतम, रजनी तोमर, मुकेश चौहान, सुनील रावत, दिनेश भाटी, राज नागर, अमित शर्मा, रिंकु भाटी, चेतन वशिष्ठ, अजय निगम, गीता सागर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में ज़िला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, मोर्चा अध्यक्षगण तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को अंतिम रूप दिया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लक्ष्यों को बूथ स्तर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।